कल्याण सिंह का इस दुनिया से चले जाना BJP के लिए बहुत बड़ी क्षति : गृह मंत्री अमित शाह

Summary :

गृह मंत्री अमित शाह ने अतरौली पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

गृह मंत्री अमित शाह ने अतरौली पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है। 
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी रामजन्मभूमि आंदोलन के बड़े नेता रहे और रामजन्मभूमि आंदोलन के लिए सत्ता त्यागने में उन्होंने ज़रा नहीं सोचा। रामजन्मभूमि के शिलान्यास के दिन उन्होंने बड़े हर्ष और संतोष से बताया कि मेरे जीवन का लक्ष्य आज पूरा हो गया। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे नरौरा घाट पर किया जाएगा। शनिवार रात साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया था। 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
रविवार शाम 6 बजे उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम लाया गया था। इस दौरान सीएम योगी उनके साथ मौजूद रहे। आज पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 

Desk Team