पंजशीर लड़ाकों का दावा – अफगानिस्तान के बगलान में 3 जिलों से तालिबान को किया गया बेदखल

Summary :

अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत के तीन जिलों से विद्रोही बलों ने तालिबान लड़ाकों को खदेड़ दिया है, लेकिन तालिबान लड़ाके एक जिले को हासिल करने में कामयाब रहे।

अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत के तीन जिलों से विद्रोही बलों ने तालिबान लड़ाकों को खदेड़ दिया है, लेकिन तालिबान लड़ाके एक जिले को हासिल करने में कामयाब रहे। 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टोलो न्यूज के हवाले से कहा, तालिबान विरोधी लड़ाकों ने 20 अगस्त को पुल-ए-हिसार, देह सलाह और बानो जिलों पर कब्जा कर लिया, लेकिन तालिबान ने 21 अगस्त को बानू पर कब्जा कर लिया और दो और जिलों पर फिर से कब्जा करने के लिए लड़ाई जारी है। 
15 अगस्त को राजधानी काबुल पर अधिकार करने के बाद तालिबान लड़ाकों ने उक्त जिलों पर कब्जा कर लिया और इस तरह बगलान प्रांत पर अपना शासन पूरा कर लिया। तालिबान लड़ाकों ने देश के 34 में से 33 प्रांतों पर अपना शासन पहले ही मजबूत कर लिया है। 
पंजशीर एकमात्र ऐसा प्रांत है जो तालिबान की पकड़ से बाहर रहा है, जहां पूर्व तालिबान विरोधी नेता अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने देश पर तालिबान शासन को चुनौती दी है। 

Ujjwal Jain