उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन के पास अमृत भारत योजना के तहत बन रही एक बिल्डिंग का लेंटर अचानक से गिर गया। घटना में करीब 36 मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें से 23 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अन्य मजदूरों को निकालने का कार्य जारी है। राहत और बचाव कार्य के लिए जेसीबी समेत अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
#WATCH कन्नौज, उत्तर प्रदेश: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लिंटेल गिरने के बाद वहां बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/PGj6C6fBgK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2025
घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हुए है। वहीं, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण घटनास्ठल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएम और एसपी समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, 12 एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका के 50 कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। अभी तक 23 मजदूरों को निकाला गया है। अन्य को निकालने का प्रयास जारी है।
#WATCH कन्नौज, उत्तर प्रदेश: कानपुर कमिश्नर के विजयेंद्र पांडियन ने कहा, “इस घटना में कुछ मजदूर फंसे थे, कुछ बाहर निकल गए थे। कुल 23 लोग थे जिसमें से 5 लोग ज्यादा घायल थे लेकिन अभी वे खतरे से बाहर हैं… जिला प्रशासन, पुलिस की सारी टीमें यहां लगी हुई हैं, SDRF भी आ रही है। हमें… https://t.co/sRLGdfeMbd pic.twitter.com/VwxjBhviM1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2025
अमृत भारत योजना के तहत चल रहा था कार्य
यह निर्माण कार्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा था। निर्माण के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



