केरल के कोझिकोड में भीषण हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान में सवार 190 लोगों में से 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में विमान के पायलट और सह पायलट की भी मौत हो गई। शनिवार को उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए है।
इस विमान हादसे में मारे गए सह पायलट अखिलेश शर्मा का शव होने उत्तर प्रदेश के मथुरा में लाया गया। रविवार सुबह अखिलेश का पार्थिव शरीर उनके घर पंहुचा। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कारीपुर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
हादसे में विमान के पायलट दीपक वसंत साठे और सह-पायलट अखिलेश शर्मा समेत विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी। मलप्पुरम के जिला कलक्टर के गोपालकृष्णन ने कहा कि मृतकों के परिजन एयरलाइन के अधिकारियों के साथ आए और शवों को एरनाकुलम ले जाया गया जहां से उनके गृह जिले ले जाया जाएगा।
बचाव अभियान के समन्वयक गोपालकृष्णन ने कहा, “शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया जो एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों के साथ शाम पांच बजे आए थे। मुझे लगता है कि वे कोचीन गए और वहां से अपने गंतव्य स्थल की ओर गए।”


Download Android App
Download iOS App



