केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों में ‘‘कुछ तत्वों’’ ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं और एक चालक को पीट-पीटकर मार डाला। मिश्रा ने फोन पर बताया कि कार के नीचे आने से दो किसानों की मौत हो गयी।

तीन कार्यकर्ताओं और एक चालक को पीट-पीटकर मार डाला
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि घटना के समय न तो उनका बेटा और न ही वह मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगवानी करने जा रहे थे, जो लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन कर रहे किसानों में शामिल कुछ तत्वों ने काले झंडे दिखाये और कार पर पथराव किया, जो पलट गई। दो किसान कार के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई।’’

तस्वीर और वीडियो साक्ष्य
उन्होंने कहा, ‘‘वहां मौजूद कुछ लोगों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं और कार के चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।’’ उन्होंने कहा कि वह उनका पोस्टमॉर्टम कराने जा रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं था, जैसा कि कुछ किसान नेताओं ने आरोप लगाया है और इसे साबित करने के लिए उनके पास तस्वीर और वीडियो साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा (उपमुख्यमंत्री के) कार्यक्रम स्थल पर मौजूद था और वहां हजारों लोग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। मैं भी उपमुख्यमंत्री के साथ था।


Download Android App
Download iOS App



