‘शराब पिलाने की जिद..बहन, आ जाओ जल्दी.. मार देगा ये..’, Navy officer की पत्नी का लास्ट ऑडियो वायरल

Summary :

Navy officer: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर (Navy officer) अनुराग की पत्नी मधु की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। शादी के छह महीने के अंदर ही बेटी की मौत पर घर वाले कई तरह की सवाल कर रहे हैं। मृतिका के मायके पक्ष का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि यह एक षड्यंत्रपूर्ण हत्या है। शादी के बाद शुरू हो गया उत्पीड़न मृतिका के परिजनों ने बताया कि मधु शादी के कुछ दिन बाद ही परेशान रहने लगी थी।…

Navy officer: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर (Navy officer) अनुराग की पत्नी मधु की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। शादी के छह महीने के अंदर ही बेटी की मौत पर घर वाले कई तरह की सवाल कर रहे हैं। मृतिका के मायके पक्ष का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि यह एक षड्यंत्रपूर्ण हत्या है।

शादी के बाद शुरू हो गया उत्पीड़न

मृतिका के परिजनों ने बताया कि मधु शादी के कुछ दिन बाद ही परेशान रहने लगी थी। शादी के शुरूआती दिन अच्छे थे लेकिन जल्द ही मधु के जीवन में तनाव और हिंसा का दौर शुरू हो गया। पति अनुराग (Navy officer) ने उसपर 15 लाख रूपये की मांग रखी, जिसे पूरा न करने पर रोज मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। इतना ही नहीं मधु की बहन का कहना है कि अनुराग उसे जबरन शराब पीने के लिए दबाव बनाता था। जब वह पीने से मना करती थी तो उसे मारता पीटता था। बहन ने आगे बताया कि अनुराग मधु के फोन की निगरानी करता और किसी से अगर वह बात करती थी तो उसे गंदी गंदी गालियां देता था। उसे इतना शक होने लगा था कि वह मधु को किसी भी परिवार वाले से बात नहीं करने देता था।

लास्ट ऑडियो क्लिप की बातचीत

मृतिका मधु की बहन ने आगे बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया, “10 मार्च को एक छोटी सी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई। अनुराग (Navy officer) ने एक छोटी सी बात प्लेट रखने को लेकर मधु की खूब पिटाई कर दी। उस दिन मधु रोते हुए बहन को फोन किया और कहा, “दीदी आजाओ जल्दी.. वरना ये आदमी हमें मार देगा..” . दोनों बहनों के बीच हुई बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे सुनने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि मधु बहुत जिंदादिल थी, उसे पार्टी करना और घूमना बहुत अच्छा लगता था। लेकिन शादी के बाद वह एक कैदी की तरह रह रही थी।

घर में बताया ड्यूटी पर जा रहा हूं

Navy officer's wife
Navy officer’s wife

मधु के परिवार का यह भी कहना है कि अनुराग 30 अप्रैल को घर से यह कहकर निकला था कि वह मर्चेंट नेवी के जहाज पर ड्यूटी पर जा रहा है और छह महीने तक वापस नहीं आएगा। लेकिन वह 22 जुलाई को अचानक घर लौट आया। इसके ठीक 10 दिन बाद मधु की मौत हो गई। इस संदर्भ में, परिवार का कहना है कि अनुराग (Navy officer) का अचानक लौटना और उसके तुरंत बाद उसकी मौत किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है।

गर्भपात का दबाव

Navy officer's wife
Navy officer’s wife

मधु के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब मधु गर्भवती थी, तो अनुराग (Navy officer) ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि अनुराग के दूसरी महिलाओं के साथ संबंध थे और जब मधु को इस बारे में पता चला, तो दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए। मधु लगातार मानसिक तनाव में रहती थी, लेकिन परिवार को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि स्थिति कितनी गंभीर है।

पुलिस का बयान

पुलिस ने इस पूरे मामले में गंभीर रुख अपनाया है। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, कॉल रिकॉर्ड, घटनास्थल की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :PM मोदी आज करेंगे नए पावर सेंटर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन, एक ही छत के नीचे होंगे सभी मंत्रालय

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।