प्रयागराज : BJP नेता अजय शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Summary :

प्रयागराज में बीजेपी के स्थानीय नेता अजय शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने अजय शर्मा को घर में घुसकर गोली मार दी।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी माहौल चरम पर है। इस बीच प्रयागराज में बीजेपी के स्थानीय नेता अजय शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने अजय शर्मा को घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है।
सोरांव क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना फाफामऊ अंतर्गत लेहरा गांव में सोमवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के स्थानीय नेता अजय शर्मा को गोली मार दी। अजय शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शर्मा शौच के लिए बाहर गए थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। 

‘राजा दशरथ के बेटे नहीं थे राम’ संजय निषाद के बयान के बाद संतों में नाराजगी

घटना के बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, शर्मा की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना की समग्र जांच कर रही है।

Desk Team