तमंचे संग दोस्त की शादी में डिस्को करने वाले इस शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary :

एक शख्स अपने दोस्त की शादी में इतना ज्यादा खुश था कि वह तमंचा लेकर नाच रहा था। शायद उसका वीडियो आपने भी देखा हो जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।

एक शख्स अपने दोस्त की शादी में इतना ज्यादा खुश था कि वह तमंचा लेकर नाच रहा था। शायद उसका वीडियो आपने भी देखा हो जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। लेकिन अब पुलिस ने उस शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जी हां इस बात पर कारवाई तब कि गई जब शख्स का ये वाला वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो गया। 
किसने की शिकायत?
एक ट्विटर यूजर Shafaque Ibrahim ने बीते 4 अक्टूबर के दिन यह वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ग्रेटर नोएडा एक व्यक्ति तमंचे पर डिस्को करता हुआ नजर आया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र दादरी नोएडा का है। इन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने नोएडा पुलिस को टैग किया है। 

अपने ट्वीट के माध्यम से नोएडा पुलिस ने बताया कि 2 अक्टूबर के दिन अपने दोस्त की शादी में तमंचा दिखाकर डांस करने वाले उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम जान मोहम्मद है जो रज्जाक वाली गली,नई आबादी,दादरी गोतमबुद्घनगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और 01 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। 

लोगों ने की पुलिस की खूब तारीफ…

Desk Team