बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था के हालातों पर चिंता जताई है।
मायावती ने कहा, बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी कांग्रेस पार्टी की राह पर चल रही है। यह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है।
सिंचाई घोटाला: अजीत पवार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया हलफनामा, कहा- CBI या ईडी जांच की आवश्यकता नहीं
उन्होंने बीजेपी पर निजी स्वार्थ से सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगते हुए कहा कि केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है। मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यादती हुई है।
बता दें कि पार्टी प्रमुख मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मायावती आज 64 साल की हो गई। बसपा के मंगलवार को जारी बयान के अनुसार पार्टी प्रमुख के जन्मदिन पर गरीब,असहाय और जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। मायावती अपने जन्मदिन पर हर साल ऐसा करती हैं।


Download Android App
Download iOS App



