भारत इस साल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मेजबानी करने वाला है। इस वार्षिक बैठक में भारत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को निमंत्रण देगा। भारत पहली बार आठ देशों के इस वैश्विक संगठन की मेजबानी करेगा। हालांकि इस मामले में अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है की पाकिस्तान इस बैठक में हिस्सा लेगा या नहीं।
बता दें कि इस साल के अंत तक शंघाई सहयोग संगठन का सालान बैठक आयोजित किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों जून 2017 में एससीओ के पूर्ण सदस्य बने थे। शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने सोमवार को कहा, ‘शंघाई सहयोग संगठन की वार्षिक बैठक भारत में आयोजित कराई जाएगी।
कोहरे से आज फिर धीमी हुई ट्रेन की रफ्तार, दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें 1.30 से 5 घंटे तक लेट
यह पहला मौका होगा जब भारत इस बैठक की मेजबानी करेगा। इस संगठन में भारत के अलावा पाकिस्तान, रूस, कजाखकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान एससीओ के सदस्य हैं। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व हमेशा विदेश मंत्री करते रहे हैं जबकि एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में प्रधानमंत्री शामिल होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



