दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने से पहले कराए गए सर्वेक्षण आईएएनएस-सीवोटर दिल्ली पोल ट्रैकर 2020 के अनुसार, ज्यादातर लोगों की सोच है कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतेगी, स्थानीय उम्मीदवार उनकी पहली पसंद होगी, लेकिन प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में उन्हें नरेंद्र मोदी पसंद हैं।
सर्वेक्षण शहरी क्षेत्र, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के 2,326 मतदाताओं के बीच कराया गया और रिपोर्ट मंगलवार शाम 4 बजे जारी की गई। यह पूछे जाने पर कि “आने वाले विधानसभा चुनाव में आप किस पार्टी को समर्थन देंगे? आपके इलाके में किस पार्टी की जीत होगी?” 59.7 फीसदी मतदाताओं ने आप को चुना। 24.1 फीसदी ने कहा कि उनकी पसंद भारतीय जनता पाटी (भाजपा) है और 2.4 फीसदी ने कहा कि वे कांग्रेस के पक्ष में हैं।

0.4 फीसदी ने कहा कि उन्हें इन तीन पार्टियों से इतर अन्य उम्मीदवारों को वोट देंगे, जबकि 13.4 फीसदी ने कहा कि वे ‘कह नहीं सकते’। जब यह पूछा गया कि आपकी नजर में भारत से सबसे अच्छा प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन है, तो 70.7 फीसदी लोगों ने कहा कि उनकी पसंद मोदी हैं।
9.4 फीसदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिया, 4.1 फीसदी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिया, 3.2 फीसदी ने मनमोहन सिंह को अपनी पसंद बताई और 0.8 फीसदी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिया। 4.9 फीसदी ने ‘अन्य’ को अपनी पसंद बताया और 6.9 फीसदी लोगों ने कहा कि वे ‘कह नहीं सकते’।
यह पूछे जाने पर कि “विधानसभा चुनाव में वोट करने के लिए आपने किसके बारे में सोचा है, 40 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में स्थानीय उम्मीदवार हैं। 22.6 फीसदी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के बारे में सोचेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



