बॉम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 200 अंक नीचे आ गया। अमेरिका ने कहा है कि चीन के साथ उसके पहले चरण के करार में शुल्कों को वापस लेने की बात नहीं है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190.81 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 41,761.82 अंक पर आ गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरआती कारोबार में 53.15 अंक या 0.43 प्रतिशत के नुकसान से 12,309.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तीन प्रतिशत तक के नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर टाइटन, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, नेस्ले और सनफार्मा के शेयर 1.30 प्रतिशत तक के लाभ में थे।


Download Android App
Download iOS App



