बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य सरकारों ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया है। मायावती ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार को छोड़कर पूर्व की रही सभी सरकारें व वर्तमान सरकार भी खासकर कानून-व्यवस्था के मामले में एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

पहले हल्लाबोल और अब मॉब लिंचिंग आदि का जंगलराज चल रहा है।”

उन्होंने कहा, ”इसी प्रकार अब तक रही सभी राज्य सरकारों व केन्द्र सरकारों ने भी सभी जांच एजेन्सियों का अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थ में काफी दुरुपयोग किया है, जो किसी से छिपा नहीं है।”


Download Android App
Download iOS App



