हाल ही में तीन महिलाओं ने न्यू जर्सी के एक स्टोर में से बेबी स्ट्रोलर चुराया है। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लेकिन सबसे दिलचस्प यह बात है कि इन तीनों में से एक महिला स्टोर में अपना ही बच्चा भूल गई। खबरों की मानें तो स्टोर के अंदर तीनों ही महिलाएं बच्चे को लेकर आईं थीं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्टोर के कर्मचारी को अपने साथ सामान देेखने में दो महिलाओं ने बिजी कर दिया उसके बाद तीसरी महिला वहां से स्ट्रोलर चुरा कर ले गई। लेकिन इसी बीच में स्ट्रोलर चुराने वाली महिला अपने बच्चे को स्टोर में ही भूल गई।

इस मामले में स्टोर के मालिक एनेलियो ओरटेगा ने बात करते हुए कहा कि महिला के बच्चे के साथ इस सब में जो हुआ उसे देखकर मुझे यह बहुत बड़ा अपराध लग रहा है। कौन ही महिला अपने बच्चे के साथ ऐसा करती है। उसे बच्चे के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।
स्टोर के मालिक ने आगे कहा कि अगर आपको जीने के लिए इतनी चोरी करनी पड़ती है तो यह आपकी परसनल परेशानी है। लेकिर आप अपने बच्चे को अपने साथ लेकर चलते हैं तो आप नहीं जानते हैं कि आपके साथ आगे क्या हो सकता है। यही वजह है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर मैं इसे बहुत ज्यादा शेयर कर रहा हूं।
फेसबुक पर इस वीडियो को एनेलियो ओरटेगा ने पोस्ट कर दिया है। स्टोर से जो स्ट्रोलर महिला ने चुराया है उसकी कीमत 300 डॉलर की थी। वहीं चोरी हुए स्ट्रोलर के साथ में एक दूसरा स्ट्रोलर 1000 डॉलर का रखा हुआ था। बता दें कि पुलिस ने उस आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया है और उकनी उम्र 20 से 23 साल तक की बताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



