लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए मायावती ने पार्टी पदाधकारियों संग की बैठक

Summary :

अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी – अपनी तैयारी में लग चुके है।

अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी – अपनी तैयारी में लग चुके है। सभी दल मंडल लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बैठक का आयोजन कर रहे है।  जब लोकसभा चुनाव की बात होतो उसमे उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।  देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में 80 लोकसभा सीट है जो सरकार बनाने की भूमिका रहते है।
बसपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की
उत्तर प्रदेश में सत्ता में रह चुकी बसपा ने भी लोकसभा चुनाव को लकेर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को सभी मंडल और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बसपा पार्टी  के  लखनऊ कार्यलय आज सुबह 10:30 बजे बैठक शुरू हुई।  बसपा अध्यक्ष मायावती  ने 2024 के चुनावो से पहले आगामी रणनीति पर दिशा – निर्देश दिये।2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा का सपा के साथ गठबंधन था। बसपा किस के साथ समर्थन है या नहीं अभी इस बात को लेकर कोई बयान नहीं।   

Desk Team