आईसीसी ने इस हफ्ते की टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है और इस हफ्ते की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को तगड़ा झटका है। कल समाप्त हुए एशेज सीरीज के पहले मुकाबले के बाद रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिला है। टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को झटका लगा जो पिछले हफ्ते तक नंबर एक बल्लेबाज़ थे लेकिन अब उनकी जगह इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रुट ने ले ली है। वहीँ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले उस्मान ख्वाजा ने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है।
.jpg)
पिछले छह महीने से टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज़ रहे मार्नस लाबुशेन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट होना महंगा पड़ा गया और उन्हें अपनी पहली पोजीशन गवानी पड़ी है। जो जूट जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में पहली पारी में 118 रन और दूसरी पारी में 46 रन की इनिंग खेली थी उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ और वो अब पहले स्थान पर पहुंच गए है। रुट के इस समय 887 रेटिंग पॉइंट्स हो गए है। जबकि दूसरे स्थान पर केन विलियम्सन पहुंच गए है। इसके बाद तीसरे नंबर पर लाबुशेन, चौथे नंबर पर ट्रैविस हेड और पांचवें नंबर पर बाबर आज़म है।
.jpg)
जबकि स्टीव स्मिथ जो इसे पहले दूसरे स्थान पर थे अब वो छठे स्थान पर पहुंच गए है। वहीँ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच बने उस्मान ख्वाजा करियर की बेस्ट रैंकिंग 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ख्वाजा ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 141 रन और दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे। भरता की तरफ से ऋषभ पंत अभी 10वें स्थान पर बने हुए है।

वहीँ गेंदबाज़ो की बात करें तो भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ रवि अश्विन अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज़ है। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन दूसरे स्थान अपर है, तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा और चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस है। वहीँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाज़ी करने वाले ओली रॉबिन्सन ने टॉप फाइव में प्रवेश कर लिया है और वो रैंकिंग में पांचवें स्थान है और स्टुअर्ट ब्रॉड 10वे स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



