एक्सरसाइज़ करते हुए माइकल जैक्सन की तरह डांस करने लगा शख्स, वीडियो देख लोटपोट हो जाएंगे आप

Summary :

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स सड़क पर माइकल जैक्सन जैसी ड्रेस में डांस करता हुआ नज़र आ रहा है। इसकी स्टाइल को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स जिम में जमकर एक्सरसाइज़ करते हुए नज़र आ रहा है।

अपने किलर डांसिग मूव्स के लिए दुनियाभर में मशहूर माइकल जैक्सन भले ही आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनका डांस आज भी लोगें के दिलों पर राज करता है। अपने टाइम के सुपरस्टार डांसर माइकल जैक्सन अभी भी ना जाने कितने लोगों की इंस्पिरेशन हैं। माइकल जैक्सन के फॉलोवर्स पूरी दुनिया में मौजूद हैं, जो उनके स्टाइल को कॉपी करते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी धूम मचा रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माइकल जैक्सन जैसा ड्रेस पहनकर एक शख्स जिम में मजे से एक्सरसाइज कर रहा है। कभी किक बॉक्सिंग करते हुए नज़र आ रहा है तो कभी पुश अप्स करते हुए। वीडियो को लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स सड़क पर माइकल जैक्सन जैसी ड्रेस में डांस करता हुआ नज़र आ रहा है। इसकी स्टाइल को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं। उस शख्स ने अपने सिर पर ब्लैक कलर की कैप भी लगा रखी है और ब्लैक सूट भी पहन रखा है। ये वीडियो ट्विटर पर आग की तरह फैल रहा है।

इस वीडियो मजेदार वीडियो को अबतक 15 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, दोस्त, या तो डांस कर लो या फिर एक्सरसाइज कर लो। दूसरे यूजर ने कहा, माइकल जैक्सन ने कभी ये मूव नहीं किया। एक अन्य यूजर ने लिखा, माइकल जैक्सन बॉक्सर। ऐसे ही बाकि लोग भी इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाने वाले मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन अपनी माता-पिता की 8वीं संतान थे। माइकल को बचपन से संगीत में रुचि थी। 1964 में वे अपने भाइयों के साथ दि जैक्सन-5 ग्रुप में शामिल हो गए थे, धीरे-धीरे बैंड की लोकप्रियता बढ़ी। साल 1969 में इस बैंड का पहला एलबम आई वॉन्ट यू बैक रिलीज हुआ और सुपरहिट हो गया. इस वक्त माइकल महज 11 साल के थे।

Desk Team