कांग्रेस के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती टिकट बिक्री के जरिये बाहरी लोगों को मनमानी सीट से लड़कर दलितो के नाम पर दौलत बटोर रही है। छोटा परेड ग्राउंड में शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन को जनता नकार रही है।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने दलित समाज का कभी भला नहीं किया। समाजवादी पार्टी (सपा) को गुंडो की पार्टी कहने वाली बसपा सुप्रीमो ने मौका परस्ती में भ्रष्टाचार में डूबी सपा से ही हाथ मिला लिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि इस बार केंद्र में जनता बीजेपी की मोदी सरकार को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनायेगी।
कांग्रेस ही देश को विकास, सम्मान और योजनाओ का लाभ देने के साथ सीमाओं को सुरक्षित रख सकती है। विकास से कोई सरोकार न रखने वाली बीजेपी जाति, धर्म, सम्प्रदाय और संकीर्णता में भेदभाव कर समाज को बांटकर वोट लेने की फिराक में है और राष्ट्रवाद तथा आतंकवाद की आड़ में अपनी कमियों को छिपा रही है।
उन्होने कहा कि जनता सब समझती है। वह इस बार बीजेपी को अवश्य नकारेगी। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पूर्व प्रधानमंत्री और गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाली महान नेताओं के बारे में झूठा प्रचार कर रहे है और योगी राज में उत्तर प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर कांग्रेस को दोबारा लाने के लिये इंतजार कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




