बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के सीएम का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें, यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था।
2. यदि यहाँ कि राज्य सरकारें इनमें विश्वास पैदा करके इनकी जरूरतों को समय से पूरा कर देतीं तो फिर ये लोग पलायन नहीं करते और अब यहाँ कि राज्य सरकारें इस मामले में अपनी कमियों को छिपाने हेतु किस्म-किस्म की नाटकबाजी कर रही हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। 2/3
— Mayawati (@Mayawati) May 8, 2021
मायावती ने शनिवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि “केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के सीएम का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें, यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। यह सब अब महाराष्ट्र, हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है। अब पंजाब में लुधियाना से भी लोग पलायन कर रहे हैं, यह अति-दु:खद।”
उन्होंने आगे लिखा कि यदि यहां कि राज्य सरकारें इनमें विश्वास पैदा करके इनकी जरूरतों को समय से पूरा कर देतीं तो फिर ये लोग पलायन नहीं करते और अब यहां कि राज्य सरकारें इस मामले में अपनी कमियों को छिपाने हेतु किस्म-किस्म की नाटकबाजी कर रही हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।
उन्होंने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में एक बार फिर गरीबों को निशुल्क वैक्सीन देने की मांग को दोहराया और कहा कि देश में सर्वसमाज में से खासकर गरीबों, दलितों व आदिवासी समाज के लोगों को ‘फ्री’ में वैक्सीन दी जानी चाहिये। इसके साथ-साथ, ऐसे समय में इनकी आर्थिक मदद भी जरूर की जानी चाहिये। बीएसपी की केन्द्र व सभी राज्य सरकारों से भी पुन: यह मांग।


Download Android App
Download iOS App



