बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्टी प्रमुख मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनायेगी। सुश्री मायावती बुधवार को 64 साल की हो जायेंगी। बसपा के मंगलवार को जारी बयान के अनुसार पार्टी प्रमुख के जन्मदिन पर गरीब,असहाय और जरूरतमंदों की मदद की जायेगी।
सुश्री मायावती अपने जन्मदिन पर हर साल ऐसा करती हैं। उनके जन्मदिन पर एक ब्लू बुक भी जारी किया जायेगा। इसके अलावा उनकी किताब मेरे संघर्षमय जीवन एंव बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा का 15वां संस्करण भी जारी होगा।


Download Android App
Download iOS App



