उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 को लेकर राजनीतिक में दलों ने अपना माहौल बनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस अपनी सियासी जमीन तलाशने की तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंच गई हैं। वह उत्तरप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रियंका शनिवार को लखीमपुर खीरी जा रही हैं। लखीमपुर में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के पीड़ित महिलाओं के साथ वह मुलाकात करेंगी।
दरअसल उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान जिले के पसगवां की रहने वालीं अनीता यादव के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी। सपा उम्मीदवार रितु सिंह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन भरने करने के दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी महिला प्रस्तावक की साड़ी खींचने की कोशिश भी की थी।
हालांकि काफी बवाल के बाद इस घटना से संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश पहुंचने के पहले दिन ही प्रियंका गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। इतना ही नहीं उन्होंने यूपी पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर वह दो घंटे तक मौन रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



