UP में कोरोना वायरस संक्रमण से 84 और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 5,450 हुयी

Summary :

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 से 84 और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5450 पर पहुंच गया है, इस दौरान यहां संक्रमण के 4519 नये मामले सामने आये ।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 से 84 और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5450 पर पहुंच गया है, इस दौरान यहां संक्रमण के 4519 नये मामले सामने आये । 
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में संक्रमण के 4,519 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 3,13,686 रोगी ठीक हो चुके है । 
उन्होंने बताया कि प्रदेश फिलहाल 59,397 लोगों का इलाज चल रहा है । अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 5,450 संक्रमितों की मौत हो चुकी है । उन्होंने बताया पिछले 24 घंटो में 6,075 रोगी ठीक हो चुके हैं । प्रसाद के मुताबिक 59,397 मामलों में 30,371 रोगी अपने घर में पृथकवास में हैं । 
उन्होंने बताया कि बृहपतिवार को प्रदेश में एक लाख 64 हजार नमूनों की जांच की गयी जबकि महामारी की शुरूआत से अब तक प्रदेश में 93 लाख से अधिक जांच किये जा चुके हैं । 

Ujjwal Jain