समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही में पहली बार शामिल हुए। नवगठित लोकसभा में 18 जून को शपथ लेने के लिए 79 वर्षीय मुलायम को व्हीलचेयर पर लाया गया था और उस वक्त उनके स्वास्थ्य को देखते हुए क्रम से इतर जाकर उन्हें शपथ दिलाई गई थी।
इसके बाद वह सोमवार को पहली बार सदन पहुंचे। वह प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की तरफ पहली कतार में बैठे थे। मुलायम सिंह यादव कुछ सप्ताह पहले अस्वस्थ हो गए थे जिस कारण शुरुआत में लखनऊ के एक अस्पताल में उनका उपचार हुआ और फिर उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यादव इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



