Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Mulayam Singh की जयंती आज, CM Yogi समेत तमाम नेताओं ने किया याद

Summary :

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज यानी बुधवार को जयंती है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश और राज्य के बड़े-बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को याद किया है। समाजवादी पार्टी की ओर से भी ‘नेताजी’ की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। Mulayam Singh Yadav की जयंती आज CM Yogi समेत तमाम नेताओं ने किया याद ‘नेताजी’ की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे आयोजित आपको बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट किया,…

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज यानी बुधवार को जयंती है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश और राज्य के बड़े-बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को याद किया है। समाजवादी पार्टी की ओर से भी ‘नेताजी’ की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

  • Mulayam Singh Yadav की जयंती आज
  • CM Yogi समेत तमाम नेताओं ने किया याद
  • ‘नेताजी’ की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे आयोजित

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.” यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन.”

सपा नेता शिवपाल यादव ने अपने भाई को याद करते हुए पोस्ट किया, “सैफई की मिट्टी से निकलकर दुनिया पर छा जाने वाले ‘नेताजी’ मेरे राजनीतिक गुरु थे. उन्होंने पूरी ताकत से अन्याय का विरोध करना व विनम्रता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना सिखाया. उन्होंने जन आकांक्षा को स्वीकारना व उसे मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिद करना भी सिखाया. भावपूर्ण नमन.”

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर लिखा, “पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हम सबके आदर्श ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि.” सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री, परम श्रद्धेय नेताजी, मा. मुलायम सिंह यादव जी के जन्म दिवस पर कोटि-कोटि नमन.”

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary: दरअसल, मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी और सुघर सिंह यादव के घर हुआ था। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके बेटे हैं। मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner