नगर निगम चुनाव : आगरा में मिश्रित आबादी के क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी

Summary :

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। आगरा पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। आगरा पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। 
सोशल मीडिया पर उकसावे वाली पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस कमिश्रर डॉ.प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि नगर निगम चुनाव के दौरान पुलिस लगातार शहर में निगरानी रखेगी। सोशल मीडिया पर उकसावे वाली पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धारा 144 लागू होने के बाद झुंड बनाकर खड़ा होना अपराध की श्रेणी में आता है।
रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई
लोकल इंटेलीजैंस और स्थानीय थाना पुलिस को लगातार गश्त के आदेश दिये हैं। मिश्रित आबादी क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रमजान को देखते हुए रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गयी है। डायल 112 की पीआरवी को एक स्थान पर रूकने की बजाय गश्त करने को निर्देशित किया गया है। जेल का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और बड़े माफियाओं पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।

Desk Team