उत्तर प्रदेश के बागपत से आज एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी हालांकि फेसबुक के माध्यम से मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ट्विटर पर ट्वीट के बाद बागपत पुलिस हरकत में
बागपत कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसी ने फेसबुक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी है। जब इस पोस्ट को ट्विटर पर ट्वीट किया गया तो बागपत पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू
पुलिस के मुताबिक अमन रजा नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी से संबंधित मैसेज पोस्ट किया है। इस स्क्रीनशाट को टैग करते हुए ट्विटर अकाउंट नितिन तोमर ने ‘टीम बजाते रहो’ द्वारा मुख्यमंत्री, डीजीपी और अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया।
धमकी देने वाला बागपत का नहीं
पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी गिल का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपित अमन रजा बागपत का रहने वाला नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



