Murder in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मां के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी बेटा पूरी रात अपनी मां के शव के पास बैठा रहा। सुबह जब उसका नशा उतरा तो उसने खुद गांव के प्रधान को फोन कर मां की मौत की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Murder in Sitapur: शराब के लिए मां से मांगे पैसे, मना करने पर उतार दिया मौत के घाट! रातभर शव के पास बैठा रहा बेटा
Summary :
Murder in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पूरी रात शव के पास बैठा रहा और सुबह खुद प्रधान को मौत की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।



Download Android App
Download iOS App



