उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक हनुमान मंदिर में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। खतौली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई इस घटना से तनावपूर्ण स्थिति हो गई है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी की पहचान मूसा के रूप में हुई है और वह बुलंदशहर का रहने वाला है। सर्कल ऑफिसर (सीओ) आशीष प्रताप ने कहा, “आरोपी शख्स ने भगवान हनुमान की प्रतिमा पर पत्थर फेंके। हालांकि, उसका निशाना चूक गया और इसके बजाय कांच टूट गया। आरोपी ने मंदिर में मौजूद लोगों को भी घूंसा मारा और उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की।” उस शख्स को मंदिर के पुजारी ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सीओ ने कहा, “उसने धार्मिक भावनाओं को आहत करने और मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। उसे गिरफ्तार कर गंभीर आरोपों में जेल भेज दिया गया है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है।”
घटना के तुरंत बाद, एक हिंदू संगठन के कई लोगों ने पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की, जो अल्पसंख्यक समुदाय से है। उप्र के मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना से कुछ ही दिन पहले पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में पार्किं ग को लेकर दो समूहों में झड़प हुई थी और एक दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



