प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शानदार जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का सोमवार को आभार व्यक्त करेंगे। मोदी एक दिवसीय संक्षिप्त यात्रा के दौरान सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेंकेगे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।
इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री की यात्रा की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “मैं काशी में रहूंगा और देश के लोगों का धन्यवाद करूंगा।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों ने बताया कि मोदी के अपने एक दिवसीय यात्रा के दौरान रोड शो में शामिल होने की संभावना है। काशी विश्वनाथ मंदिर और बडा लालपुर के हस्तकला शकुल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नरेंद्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।


Download Android App
Download iOS App



