मुकेश अंबानी पहुंचे बद्रीनाथ धाम, इस काम के लिए किया 2 करोड़ रुपये का दान

Summary :

बीते शनिवार को भारत के अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी बद्रीनाथ मंदिर गए थे। मुकेश अंबानी ने वहां पर भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए।

बीते शनिवार को भारत के अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी बद्रीनाथ मंदिर गए थे। मुकेश अंबानी ने वहां पर भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। बद्रीनाथ के मंदिर मुकेश अंबानी अकेले गए थे। उनके साथ परिवार के बाकी सदस्य में से कोई नहीं गया था। मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करके कुछ देर तक वह मंदिर परिसर में बैठे थे और भगवद गीता का पाठ भी सुना था। 

बद्रीनाथ धाम में मुकेश अंबानी ने 2 करोड़ रुपए का किया दान 

इतना ही नहीं बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर कमेटी में मुकेश अंबानी ने 2 करोड़ रुपए का दान भी दिया है। खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी के इस दान से दोनों मंदिरों के लिए चंदन की लकडिय़ां और केसर खरीदा जाएगा जिसके बाद उसकी पूजा होगी। बता दें कि धीरूभाई अंबानी के नाम पर चंदन और केसर खरीदा जाएगा। 
बीकेटीसी के सीईयो बीडी सिंह धर्माधिकारी और भुवन चंद्र उनियाल ने मुकेश अंबानी का मंदिर परिसर में स्वागत किया। बद्रीनाथ धाम में मुकेश अंबानी ने पूजा करके देश की खुशहाली और कल्याण की दुआ की। इतना ही नहीं मंदिर समिति से मुकेश अंबानी ने कहा कि मंदिरों के लिए जो चंदन की लड़कियां आएंगी उन्हें तमिलनाडु के जंगलों से ही खरीदा जाए। 
बीते साल बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के साथ दर्शन किया था। उस समय मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी हुई थी। मुकेश अंबानी बेटी ईशा की शादी से पहले बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में पूरे परिवार के साथ भगवान के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया था। 
हाल ही  में पीएम मोदी भी केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में दर्शन करने के लिए आए थे। गढ़वाल हिमालयन रेंज में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट 10 मई को खोले गए हैं। कपाट खुलने के बाद से ही बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या दर्शन केलिए बढ़ गई है। 

Desk Team