नई दिल्ली : दिल्ली हरियाणा भवन में हरियाणा के सभी 10 लोकसभा सदस्यों का अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदन का नेता चुने जाने के कार्यक्रम में जाने से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा प्रभारी कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद डी.पी. वत्स ने सभी सांसदों का स्वागत किया। पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला ने सबको गुलदस्ते भेंट किए।
जब अरविन्द शर्मा को गुलदस्ता भेंट किया गया तो सबने कहा कि इनका स्वागत जोर से करना। उन्होंने बहुत जोर लगाया है तब सभी हसने लग गए। ऐसे ही रमेश कौशिक को गुलदस्ता देते हुए संजय भाटिया ने कहा कि ये भी कम नहीं है। अरविन्द शर्मा ने बेटे तो कोशिक ने पिता को हराया है।
विजेन्द्रर सिंह को भी नई जिम्मेदारी के लिए सभी ने बधाई दी। मुख्यमंत्री व कलराज मिश्र काफी खुश दिखाई दिए। सभी ने जीत का चिन्ह बनाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।


Download Android App
Download iOS App



