Noida Labour Camp Fire Gas Leakage: नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक लेबर कैंप में भीषण आग लग गई। यह हादसा खाना बनाते समय गैस लीकेज होने के कारण हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि कैंप में रखे तीन गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। दुर्घटना के समय कैंप के अंदर लगभग 60 मजदूर मौजूद थे, लेकिन गनीमत यह रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
Gas Leakage Accident: गैस लीकेज से लगी आग
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे आग लगी। गैस सिलेंडर से हुए लीकेज की वजह से आग सुलग गई और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। दूर से ऊंची आग की लपटे और आसमान में छाया गहरा धुएं का गुबार देखा जा सकता था। इसके वजह से आस-पास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लखनऊ कोचिंग सेंटर में एक दिन पहले ही हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत की खबर के बाद नोएडा फायर टीम जानकारी मिलते ही एक्टिव हो गई।
Raipur Village Fire: 5 फायर टेंडर्स और पुलिस की मदद की आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कोई भी अंदर नहीं फंसा था। 5 फायर टेंडर्स और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। किसी की मौत और चोट लगने की खबर नहीं है। उन्होंने पुष्टि की है कि शुरुआती जांच में गैस रिसाव ही आग लगने का मुख्य कारण लग रहा है और सभी मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।


Download Android App
Download iOS App




