नोएडा के सेक्टर 100 में सोमवार को एक चलती हुई टैक्सी में अचानक आग लग गई। यह टैक्सी सेक्टर-104 रेड लाइट से आमरपाली सफायर की तरफ जा रही थी। तभी सड़क पर चलती हुई कार में आग लगी और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। राहत की बात ये रही कि चालक ने कार से कूदकर जान बचा ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, लेकिन कार जलकर राख हो गई।
बोनट से उठा धुआं, फिर लगी आग
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी जैसे ही सेक्टर-100 के पास पहुंची, उसके बोनट से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी में आग लग गई, चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचा ली। थोड़ी देर बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। सड़क पर आस-पास से गुजर रहे राहगीर गाड़ियों को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी।
Noida, Uttar Pradesh: A taxi caught fire in Noida Sector-99. No injuries were reported in the incident. Fire brigade and police teams rushed to the spot and brought the situation under control
(Source: Fire Department) pic.twitter.com/Hz3lrkAZsk
— IANS (@ians_india) August 18, 2026
आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी, सभी सुरक्षित हैं। समय रहते चालक गाड़ी से कूद गया और अन्य वाहन जलती कार से दूर हो गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



Download Android App
Download iOS App




