नोएडा : लिफ्ट में बच्चे पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, मालिक पर लगा 10 हज़ार का जुर्माना

Summary :

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी की लिफ्ट में एक कुत्ते ने स्कूल से आ रहे बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे के हाथ पर गहरे घाव बने हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कुत्ते के मालिक पर 10 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी की लिफ्ट में एक कुत्ते ने स्कूल से आ रहे बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे के हाथ पर गहरे घाव बने हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कुत्ते के मालिक पर 10 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है। मंगलवार दोपहर हुई घटना का वीडियो लिफ्ट में लगे CCTV में कैद हो गई।
बच्चे की मां प्रियमवदा ने बताया कि वह 15 वें फ्लोर पर रहती हैं। वह बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि वह कुत्ते के मालिक को वो पहले से ही जानती हैं इसलिए उन्होंने उन्हें लिफ्ट में आने दिया। इस दौरान कुत्ते के मालिक ने उन्हें यह आश्वासन भी दिया था कि घबराइए मत यह नहीं काटेगा। लेकिन लिफ्ट में आते ही कुत्ते ने उनके बच्चे पर हमला कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता ने ये भी बताया कि कुत्ते के मालिक ने घर आकर उनसे इस घटना के लिए माफ़ी भी मांगी। घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में ज़बरदस्त आक्रोश दिखाया था। उनका कहना है कि डॉग बाइट की कई घटनाएं सोसायटी में हो चुकी हैं। बच्चे के पिता राहुल प्रियदर्शन ने मामले की शिकायत रखरखाव प्रबंधन और कोतवाली बिसरख में की थी। वहीं घटना के बाद से बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ है।

Desk Team