श्रद्धा हत्याकांड में रोजाना कई चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहें हैं, और इन सब के बीच दिल्ली में छतरपुर के जिस फ्लैट में आरोपित आफताब ने श्रद्धा की हत्या की उस फ्लैट के पानी का बिल भी जांच में अहम सबूत बन सकता है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब-श्रद्धा का 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है। कहा जा रहा है कि हत्या के बाद आफताब ने खून के धब्बों को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, जिसके कारण पानी का बिल और बिल लंबित हो गया। वहीं पास के फ्लैट में रह रहे पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आफताब रोजाना छत की पानी की टंकी की जांच करने कई बार जाता था दरअसल, तीन मंजिला मकान का पानी का बिल मई, 2022 में अधिक आया था। ऐसे में यह आशंका है कि श्रद्धा की हत्या के बाद खून के धब्बों को धोने में आफताब ने अधिक पानी का इस्तेमाल किया होगा, जिसके चलते पानी का बिल अधिक आया। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि आफताब ने मई महीने का पानी का बिल भी जमा नहीं किया। यह अलग बात है कि तीन मंजिला मकान के पहले फ्लोर पर आफताब गर्लफ्रेंड श्रद्धा के साथ रहता था और तीनों फ्लैट का बिल एक साथ आता था। मई में पहला मौका था जब पानी का इस्तेमाल अधिक हुआ, जबकि इससे पहले और बाद के महीनों में इतना अधिक पानी इस्तेमाल नहीं किया गया।
पानी के बिल के आधार पर दिल्ली पुलिस को हुआ शक
वहीं अगर हम दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें को 18 मई को झगड़े के दौरान आफताब ने गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या की फिर उसके मृत शरीर को बाथरूम में लेकर गया। इसके बाद बाथरूम में ही श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए। इस बीच दिल्ली पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने के बाद खून के धब्बों को मिटाने के लिए आफताब द्वारा तुलनात्मक रूप से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया होगा।
नही दिया आफताब नें मई महिने के पानी का बिल
वहीं फ्लैट के केयरटेकर ने बताया कि आफताब पूनावाला ने फ्लैट के पानी का बिल नहीं भरा है। यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि तीन मंजिला इमारत के सभी किराएदारों ने इससे पहले कभी पानी के बिल का भुगतान नहीं किया था, क्योंकि दिल्ली सरकार 500 लीटर पानी के इस्तेमाल पर बिल नहीं लेती है।


Download Android App
Download iOS App



