नोएडा एक्सप्रेस वे पर स्थित गुलशन एकेवाना सोसायटी की दसवीं मंजिल से कूदकर एक शख्स(50) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी है। बताया जा रहा है कि संजय हीरो होंडा शोरुम में निदेशक थे। सेक्टर 143 में गुलशन एकेवाना सोसायटी के डी टॉवर के नीचे एक छोटे से बगीचे में सुरक्षाकर्मियों ने संजय सिंह को अचेत अवस्था में पाया। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी बुधवार को नोएडा (सेंट्रल) डीसीपी हरीश चंद्र ने दी। डीसीपी ने बताया, “घटना बीती रात की है। घटना के समय संजय घर में अकेले थे। संजय परिवार के साथ सेक्टर-143 स्थित सोसायटी के डी-टॉवर में रहते थे।” डीसीपी ने कहा, “सुसाइड नोट में काफी कुछ लिखा है। सुसाइड नोट में लिखी बातों की पुष्टि के लिए परिवार से बात करना बेहद जरूरी है। हादसे के बाद परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है। जहां तक जांच का सवाल है, तो फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही विस्तृत में कारण पता चल सकेगा।”
मौके पर पहुंची पुलिस को सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों से पता चला कि, “संजय के घर के अंदर टीवी तेज आवाज में चल रही थी। संजय को किसी ने दसवीं मंजिल से कूदते तो नहीं देखा, मगर मौके के हालात उनके दसवीं मंजिल से कूदने का साफ साफ इशारा कर रहे हैं। संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”


Download Android App
Download iOS App



