दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीती चरम पर है। ऐसे में राजधानी कि कमान सभालने के लिए सभी राजनीती दलों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मंगलवार को ट्वीट कर आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
कमाल का मुख्यमंत्री है ये !!
अन्ना हज़ारे को झूठ बोला..
फिर अपने यारों को झूठ बोला..
सारी सरकारों को झूठ बोला..
और फिर ‘दिल्ली’ के हज़ारों को झूठ बोला !!मुख्यमंत्री या मुख्य ढोंगी ?? pic.twitter.com/RuRDD19GMN
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 4, 2020
गंभीर ने कहा कमाल का मुख्यमंत्री है ये। पहले अन्ना हजारे का झूठ बोला। फिर अपने यारों को झूठ बोला। सारी सरकारों को झूठ बोला और फिर दिल्ली के हजारों को झूठ बोला। वे मुख्यमंत्री हैं या ढोंगी?
“AAP” का संदेश..
बहला दो..
या
दहला दो..
पर सत्ता हथिया लो..मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूँ, के 8 फ़रवरी को अब सिर्फ़ दिल्ली का चुनाव नहीं भविष्य बचाने की लड़ाई है । ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे और “दिल्ली को दिल्ली” बनाएँगे। जय हिंद??#AAPBurnsDelhi
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 4, 2020
गौतम गंभीर ने एक और ट्वीट किया जिसमें आप का संदेश है बहला दो… या दहला दो… पर सत्ता हथिया लो… मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूं कि 8 फ़रवरी को अब सिर्फ़ दिल्ली का चुनाव नहीं भविष्य बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे और ‘दिल्ली को दिल्ली’ बनाएंगे। जय हिंद।


Download Android App
Download iOS App



