भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Summary :

भगवान कृष्ण को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

भगवान कृष्ण को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बुधवार को बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव के लोगों ने थाने में तहरीर दी कि गांव के ही मुबीन हाशमी ने गत 25 अगस्त को अपनी फेसबुक वाल पर भगवान कृष्ण के प्रति अभद्र टिप्पणी शेयर की है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। 
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर मुबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ग्रोवर के अनुसार, आई.टी. विशेषज्ञों की मदद से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विवादित पोस्ट की शुरुआत कहां से हुई है।
उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना में कोई अन्य व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि विगत 23 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन, ‘अम्बेडकरवादी भारत’ के नाम से बनी एक फेसबुक वाल पर भगवान कृष्ण के खिलाफ उनके चित्र सहित पोस्ट हुई एक कथित अभद्र टिप्पणी को मुबीन ने अपनी फेसबुक वाल पर शेयर किया था। 

Desk Team