Operation Sindoor जारी, यूपी में बनी ‘स्पेशल 6 टीम’, जानिए क्या करेगी काम

Summary :

यूपी में ‘स्पेशल 6 टीम’ का गठन, ऑपरेशन सिंदूर पर ध्यान

ऑपरेशन सिंदूर के तहत यूपी पुलिस ने ‘स्पेशल 6 टीम’ का गठन किया है, जो सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। यह टीम राष्ट्र विरोधी सामग्री, फर्जी खबरें और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन के बीच, भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूपी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव का माहौल है। इस बीच माहौल बिगाड़ने वाले इस बात का फ़ायदा उठाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पाकिस्तान से फेक न्यूज़ फैलाने की लगातार कोशिश जारी है। हालांकि भारत सरकार ने बीते दिन एक्स के 8000 अकाउंट्स को बंद करने का फैसला सुनाया। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पर साइबर पेट्रोलिंग जारी है।

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लड़ाकू फाइटर प्लेन, ड्रोन और मिसाइल लगातार दागे जा रहे हैं। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ऐसे में भारतीय सेना भी पाक को मुहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच कुछ ऐसे लोग है जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग है जो पाकिस्तान का समर्थन करते हुए पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में ये लोग देशविरोधी प्रचार करने में लगे हुए हैं। वहीं इनसब पर नजर बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस सख्त एक्शन ली है।

Special 6 Team

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरठ में ऐसे दो मामले देखे गए हैं. जिसके बाद यूपी पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की सक्रियता से मामला दर्ज करवाया गया है। यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कोशिशें भारत की अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ हैं और इन्हें हल्के में लेना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘स्पेशल 6 टीम’ का गठन किया गया है। यह टीम फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखेगी।

यूपी पुलिस ने साफ कर दिया है कि देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के खिलाफ किसी भी तरह का डिजिटल समर्थन, चाहे वह मजाक में किया गया हो या जानबूझकर, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी करना, उसके झंडे का प्रचार करना या देश विरोधी नैरेटिव बनाने की कोशिश करना अब सीधे तौर पर आपराधिक कृत्य माना जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

क्या है ‘स्पेशल 6 टीम’

राज्य स्तर पर सोशल मीडिया निगरानी को और मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने 6 सदस्यों वाली एक विशेष टीम बनाई है, जिसका नाम ‘स्पेशल 6’ है। यह टीम फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखेगी।

इस टीम का काम है:

– राष्ट्र विरोधी सामग्री की पहचान करना

– फर्जी खबरें फैलाने वालों पर नज़र रखना

– संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस थानों को भेजना

– रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को देना

– एफआईआर दर्ज करना और ज़रूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करना.

Operation Sindoor: खुलेआम भीख मांगने लगा आतंकिस्तान, पाक सरकार ने लोन के लिए फैलाई झोली

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।