बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों खुब चर्चा में बने हुए है सोशल मीडिया से लेकर चारों तरफ बाबा की ही जय जयकार हो रही है। उनके कार्यक्रम में लाखों भक्तों का मेला नजर आता है। धीरेंद्र शास्त्री अपने पर्चे से हर भक्त की समस्या का समाधान कर देते है। कई राज्यों में कार्यक्रम करने के बाद बाबा का आगमन अब ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा में पहली बार बाबा का आगमन
ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाएंगे। इसलिए बागेश्वर बाबा के लिए एक भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं बाबा के आगमन पर आयोजकों का दावा है कि बाबा के कार्यक्रम में 10 से 12 लाख लोग हर रोज जुटेंगे। बाबा के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजक बड़े स्तर पर तैयारी कर रहें हैं।
8 से 16 जुलाई तक होगा बाबा का कार्यक्रम
बता दें पहली बार बागेश्वर बाबा ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। बाबा 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत 8 जुलाई से ही हो जाएगी। आयोजकों ने 8 जुलाई को कलश यात्रा भी रखी है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इस कलश यात्रा में सवा लाख से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी। ये पूरा कार्यक्रम 8-16 जुलाई तक का है। और 10-16 जुलाई तक बाबा बागेश्वर कथा सुनाएंगे। जबकि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार लगेगा।
बाबा के लिए किए खास इंतजाम
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें उनके लिए सहारनपुर में भव्य सिंहासन बन रहा है। जम्मू से कालीन मंगवाई गई है। बाबा के मंच को सजाने के लिए फूल वृंदावन से आ रहे हैं। वो फूल जो कृष्ण जी को चढ़ते है। बांके बिहारी मंदिर में जो कंपनी फूल की व्यवस्था देखती है, उसी कंपनी को फूल के लिए बोला गया है। बताया जा रहा है कि पूरे कार्यक्रम का खर्च 12 करोड़ रुपए आ सकता है।
4 लाख स्कवायर फीट एरिया में लगे टैंट
बाबा के आगमन को लेकर हजार संतों के लिए होटल और रिजॉर्ट बुक किए गए हैं। इस पूरे कार्यक्रम के लिए ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में 200 बीघा जमीन पर इंतजाम किया जा रहा है। 4 लाख स्कवायर फीट एरिया में 4 वॉटरप्रूफ टेंट बनेंगे। बड़ी बात ये है कि सबके लिए भंडारा और रहने की व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क होगी।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का ग्रेटर नोएडा में सजने वाले दरबार का खर्च 12 करोड़ रुपए , जानें पूरी जानकारी
Summary :
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों खुब चर्चा में बने हुए है सोशल मीडिया से लेकर चारों तरफ बाबा की ही जय जयकार हो रही है। उनके कार्यक्रम में लाखों भक्तों का मेला नजर आता है। धीरेंद्र शास्त्री अपने पर्चे से हर भक्त की समस्या का समाधान कर देते है। कई राज्यों में कार्यक्रम करने के बाद बाबा का आगमन अब ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



