भारत बंद के दौरान उत्तर प्रदेश में हुयी हिंसक झड़पों में समाजवादी पार्टी(सपा),कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का हाथ होने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि हिंसा में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा।
एक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर यहां आये श्री मौर्य ने कहा कि दलित आंदोलन में सपा,बसपा और कांग्रेस ने परदे के पीछे रहकर प्रदेश में अराजकता को बढ़वा दिया है। जिन लोगों ने घटनाओं को अंजाम दिया होगा उनके खिलाफ कड़ कार्रवाई की जायेगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर तंज कसते हुये श्री मौर्य ने कहा कि 2019 में बुआ (मायावती) और भतीजे (अखिलेश) को जनता की ओर से जीरो मिलना तय है,इसीलिये दोनो बेहद घबराये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को पूरा सम्मान दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एससीएसटी मुद्दे के नाम पर कल हुयी हिंसक वारदाते एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं। इस आंदोलन को जिन लोगों ने समर्थन देने का काम किया है वह निदंनीय है। वास्तव में यह आंदोलन सरकार के खिलाफ नहीं था बल्कि उच्च न्यायालय के फैसले के कारण हुआ था। सरकार ने फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील कर दी थी तो इस आंदोलन की आवश्यकता नहीं थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



