यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2021
मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक को मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत जताया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। गौरतलब है कि बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस से टकराने से उसमें सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



