Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM Mod के अयोध्या दौरे पर CM Yogi बोले- ‘विकास के नए युग का सूत्रपात’

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने एक दिवसीय अयोध्या (Ayodhya) दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी इस दौरान अरबों 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पीएम मोदी का स्वागत अभिवंदन किया है। आज रामनगरी अयोध्या के दौरे पर PM Modi PM Modi अयोध्या को 15700 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे सीएम योगी ने इसे बताया विकास का नया युग आज विकास के युग का सूत्रपात होने जा रहा…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने एक दिवसीय अयोध्या (Ayodhya) दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी इस दौरान अरबों 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पीएम मोदी का स्वागत अभिवंदन किया है।

  • आज रामनगरी अयोध्या के दौरे पर PM Modi
  • PM Modi अयोध्या को 15700 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे
  • सीएम योगी ने इसे बताया विकास का नया युग

आज विकास के युग का सूत्रपात होने जा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर उनका स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया है। सीएम योगी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या धाम में आज विकास के युग का सूत्रपात होने जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि आपके यशस्वी और विजनरी नेतृत्व में अयोध्या धाम की विरासतों को संरक्षित व संवर्धित करते हुए उसके समग्र विकास की यात्रा अविराम जारी है।

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने आ रहे हैं PM Modi

राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या का पूरी तरह कायाकल्प किया जा रहा है। अयोध्या को नई पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने आ रहे हैं।जिसके बाद रामभक्त अब फ्लाइट्स के माध्यम से भी अयोध्या पहुंच सकेंगे।अयोध्या के इस हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम रखा गया है।
इसके अलावा वे अयोध्या के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन को देश को समर्पित करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner