धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में पीएमएवाई-जी के 6.10 लाख लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 2,691 करोड़ रुपये की रकम जारी की। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी की रहने वाली कमला समेत राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कुछ लाभार्थियों के साथ संवाद कर उनसे योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रामनगर गजेंद्र विकास खंड पिंडरा निवासी कमला देवी से बातचीत के दौरान उनसे आशीर्वाद मांगा। मोदी ने उनसे संवाद के दौरान कहा, मुझे बहुत दिन हो गए मैं काशी आ नहीं पाया हूं। आपलोग याद करते हैं या नहीं करते हैं? इस पर जवाब हां में मिला।
उन्होंने कमला देवी से पूछा, आपको घर मिल रहा है तो आप खुश हैं? इस पर कमला ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। फिर प्रधानमंत्री ने उनसे आशीर्वाद भी मांगा। मोदी ने कहा, खुश हैं तो आप हमें आशीर्वाद देंगी आप? कमला से आशीर्वाद पाने के बाद प्रधानमंत्री ने योजना की अन्य लाभार्थी अयोध्या की कुमकुम से पूछा कि क्या उनको इस योजना का लाभ पाने में कोई कठिनाई भी हुई। कुमकम ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें कोई कठिनाई नहीं हुई।
मोदी ने सहारनपुर की बालाजी से भी जानना चाहा कि क्या उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए उनसे किसी बिचौलिये ने पैसे मांगे हैं। इस पर बालाजी ने भी ‘ना’ में जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएमएवाई-जी के जिन लाभार्थियों से योजना के बारे में जानकारी मांगी, सबने उन्हें आश्वस्त किया कि बिना किसी गड़बड़ी व लेन-देने के उन्हें योजना का लाभ मिला है।


Download Android App
Download iOS App



