उत्तर प्रदेश की रायबरेली जिला पुलिस की बछरांवा इलाके में गोवंश तस्करों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 4 तस्करों को आज गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पशुओं को कटने वाले चापड के अलावा असलहा भी बरामद किया। इसके साथ ही कई पशुओं को भी मुक्त कराया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बछरावां पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं का वध के लिए ले जा रहे चार लोगों सिराज,कलाम, रवि तिवारी और राहुल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कई पशुओं को मुक्त करा लिया है।
विकास दुबे के एनकाउंटर केस में 10 हथियारों पर पाए गए कई लोगों के फिंगरप्रिंट
ये लोग पिकअप वाहन पर लादकर गोवंशों को लखनऊ ले जाने की फिराक में थे,तभी उन्हें दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ गये लोगों के पास से पशुओं को कटने वाले चापड के अलावा असलहा भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



