उत्तर प्रदेश में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए राज्य की योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने ऑपरेशन दुराचारी की शुरुआत की है। ऑपरेशन के तहत इस तरह के कृत्यों को अंजाम देने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और अपराधियों के पोस्टर लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले अपराधियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराओ। ऐसे अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर करने का आदेश दिया। महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने वालों को हैवानों को समाज पहचान पाए उसके लिए चौराहों पर अपराधियों के पोस्टर लगाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा होता जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों ने योगी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। इन अपराधों को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर हमला करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



