मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है, आज ही मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कस्ते हुए कहा था की जब भी उनसे विकास के मुद्दे पर सवाल पूछे जाते थे तो उनका सिर्फ एक ही जवाब होता था कि सरकारी खजाने में पैसा नहीं है। शिवराज के इसी बयान पर कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवराज महज झूठ बोलते है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने सोचा था कि 15 साल झूठ बोलने के बाद शिवराज जी ने सबक ले लिया होगा, जब 2018 चुनाव में प्रदेश की जनता ने उन्हें घर बैठाया परन्तु वे बाज नहीं आने वाले, रोज़ 3 झूठ बोलते हैं। हमने संबल योजना में फर्जी लोगों को हटाया था। ये (शिवराज) करेंगे 2 हजार लोगों का फायदा और कहेंगे की हमने 20 लाख लोगों का फायदा कर दिया। ये झूठ की राजनीति बहुत हो गई। आने वाले उपचुनाव में मध्य प्रदेश की जनता सच्चाई का साथ देगी, मतदाता बहुत समझदार हैं।
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मंगलवार को कहा था कि विधानसभा में मध्य प्रदेश सरकार ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की कृषि ऋण माफी योजना से 26.95 लाख किसानों को लाभ हुआ है। कमलनाथ ने कहा कि इससे सत्तारुढ़ भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे ‘झूठ’ का पर्दाफ़ाश हुआ है।
इस पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को कहा था कि अधिकारियों ने इस संबंध में प्रदेश विधानसभा को गलत जानकारी दी है। जांच के बाद सही जानकारी दी जाएगी। सिंह ने पिछली कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े आंकड़े केन्द्र को नहीं देने का भी आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



