प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने लगी महिला, पटरी पर जा गिरी, RPSF जवानों ने ऐसे बचाई जान; देखें Video

Summary :

प्रयागराज जंक्शन पर एक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक महिला यात्री, रामदुलारी, का संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी पर जा गिरीं। यह घटना रविवार रात करीब 10:11 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर प्रयागराज एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चलती हुई प्रयागराज एक्सप्रेस की ट्रेन से महिला ने उतरने की कोशिश की और संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गई। राहत की बात ये रही कि वहां तैनात आरपीएसएफ जवानों ने साहस दिखाते हुए चंद मिनटों में महिला की जिंदगी बचा ली। यह घटना वहां प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका क्लिप अभी वायरल हो रहा है।

चलती ट्रेन से पटरी पर गिरी महिला

यह घटना प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की बताई जा रही है। रविवार रात को करीब 22:11 बजे प्रयागराज एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान रामदुलारी अचानक चलती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। वायरल CCTV फुटेज में आप देख सकते हैं कि रामदुलारी जैसे ही चलती ट्रेन से उतरी, वह प्लेटफॉर्म से नीचे पटरी पर जा गिरी। यह देखकर आरपीएसएफ के जवान वहां दौड़ते हुए पहुंचे और लोगों की भी भीड़ लग गई। महिला को नीचे से ऊपर लाने का प्रयास किया जाने लगा। इस दौरान किसी ने इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन रोकी। इसके बाद करीब 5 मिनट में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करके महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जान बचाने वाले जवानों को किया जाएगा सम्मानित

आरपीएफ (RPSF) के जवानों ने ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत रात करीब 10:11 से 10:16 बजे के बीच सिर्फ पांच मिनट के बचाव अभियान में महिला की जान बचा ली। समय पर की गई इस जवानों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बचाव के बाद महिला यात्री ने जवानों की हिम्मत और तत्परता के लिए उनका आभार जताया। इस सराहनीय कार्य के लिए दोनों जवानों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें।

Also Read: Nagaur ATM Robbery: नागौर में ATM लूटने आए थे 2 बदमाश, महिला मैनेजर ने गिराया शटर, लूट की कोशिश नाका

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।