Panchayat 5 Release Date: Panchayat के प्रधान जी उर्फ Raghubir Yadav ने रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें कितना करना होगा इंतजार?

Summary :

‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग और रघुबीर यादव की डबिंग पूरी हो चुकी है, जबकि फिलहाल एडिटिंग का काम जारी है। रघुबीर यादव के मुताबिक, सीरीज को रिलीज होने में अभी करीब 2 से 3 महीने लग सकते हैं। नए सीजन में भूषण-बिनोद जैसे किरदारों के साथ कहानी और म्यूजिक में भी कुछ नए प्रयोग देखने को मिल सकते हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के अब तक चार सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं और फैंस लंबे समय से पांचवें सीजन की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब ‘प्रधान जी’ यानी एक्टर रघुबीर यादव ने सीजन 5 को लेकर अहम जानकारी शेयर की है।

Panchayat 5 Release Date: शूटिंग और डबिंग का काम पूरा

Panchayat 5 Release Date
Panchayat 5 Release Date (Source: Google)

रघुबीर यादव ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि ‘पंचायत 5’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वह अपनी डबिंग भी खत्म कर चुके हैं। हालांकि, सीरीज की रिलीज के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। एक्टर के मुताबिक, फिलहाल सीरीज के एडिटिंग का काम चल रहा है और इसे रिलीज होने में करीब दो से तीन महीने का समय लग सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

‘हुंकार’ में नजर आ रहे हैं रघुबीर यादव

Pradhan Ji In Hunkkaar: The Roar
Pradhan Ji In Hunkkaar: The Roar (Source: Google)

रघुबीर यादव इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘हुंकार’ को लेकर भी चर्चा में हैं। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज में उन्होंने ‘बापजी’ का किरदार निभाया है। इसी सीरीज के प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने ‘पंचायत’ के अगले सीजन को लेकर जानकारी शेयर की है।

भूषण और बनराकस को लेकर कही खास बात

Raghubir Yadav On His Co-Actors
Raghubir Yadav On His Co-Actors (Source: Google)

इंटरव्यू के दौरान रघुबीर यादव से पूछा गया कि ‘पंचायत’ में किस कलाकार या किरदार ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इस पर उन्होंने सीरीज के कई कलाकारों की तारीफ करते हुए जवाब दिया कि अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार की एक्टिंग बेहद शानदार थी। इसी के साथ उन्होंने खास तौर पर भूषण और बिनोद के किरदारों को याद किया। उनके मुताबिक, दोनों कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बेहद इफेक्टिव तरीके से निभाया है। रघुबीर यादव ने यह भी कहा कि पूरी कास्ट के साथ काम करना उनके लिए शानदार एक्सपीरिएंस रहा।

नए सीजन के म्यूजिक में भी दिखेगा बदलाव

Changes In Panchayat 5 Music
Changes In Panchayat 5 Music (Source: Google)

‘पंचायत 5’ में सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि म्यूजिक को लेकर भी कुछ नया देखने को मिल सकता है। सीरीज के म्यूजिक कंपोजर अनुराग सैकिया ने पहले ही सिग्नल दिया था कि नए सीजन के लिए म्यूजिक में कुछ नए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को पांचवें सीजन में फुलेरा गांव की कहानी के साथ-साथ एक अलग म्यूजिकल टच भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल फैंस को मेकर्स की ओर से ऑफिशियल रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का इंतजार है।

Read More: Netflix Popular Web Series: ‘चुंबक’ सीरिज़ का आएगा दूसरा सीजन, फिर देखने को मिलेगी पड़ोसियों की मजेदार कहानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।