Premanand Maharaj Health News: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज अपनी सादगी और प्रभावशाली बातों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। महाराज के प्रवचन सुनने और एक मात्र दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों भक्त वृंदावन पहुंचते हैं। हालांकि, कुछ दिनों से उनकी सेहत ज्यादा खराब होने के कारण 17 मई से उनकी पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद से भक्तों के बीच चिंता और उदासी का माहौल छा गया है।
Vrindavan News: सोशल मीडिया पर Premanand Maharaj की वीडियो वायरल
इस बीच सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज की एक क्लिप सामने आई, जिसमें वे अपने भक्तों को सांत्वना देते नजर आए। महाराज ने एक भावुक वीडियो जारी करके अपने भक्तों से कहा– “बिलकुल चिंता नहीं करनी है। मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे, देख लेना”।
Shreeji Health Appeal to Devotees: सोशल मीडिया पर Premanand Maharaj की वीडियो वायरल
17 मई से संत प्रेमानंद की रात्रि पदयात्रा बंद है। तबियत खराब बताई गई है। अब उन्होंने भावुक Video जारी करके कहा– “बिलकुल चिंता नहीं करनी है। मैं मिलूँ न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे, देख लेना” pic.twitter.com/3tVMkT2fhf
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 25, 2026
इस बीच सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज की एक क्लिप सामने आई, जिसमें वे अपने भक्तों को सांत्वना देते नजर आए। आश्रम से जारी एक भावुक वीडियो संदेश में, प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों से आश्वस्त करते हुए कहा– “बिलकुल चिंता नहीं करनी है। मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे, देख लेना”। महाराज जी ने इस बात पर जोर दिया कि भक्तों को उनकी दिनचर्या के अस्थायी रूप से निलंबित होने पर घबराना नहीं चाहिए।
Premanand Ji Maharaj Health News: क्या है पूरा मामला?

प्रेमानंद महाराज राधा रानी के परम भक्त माने जाने हैं, उनके दर्शन और प्रवचन सुनने के लिए रोजाना देशभर से लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं। हर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उनकी पदयात्रा निकलती है। उनके दर्शन पाने के लिए केलिकुंज आश्रम के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। बड़ी संख्या में भक्त रास्ते के दोनों ओर खड़े होकर उनके दर्शन के लिए काफी लंबा इंतजार करते हैं। महाराज जी के पिछले कुछ दिनों से पदयात्रा और नियमित दर्शन न होने की वजह से श्रद्धालु काफी निराश और भावुक हैं।
Vrindavan News: कैसी होती है पदयात्रा?

बता दें कि प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का अपना एक विशेष महत्व है। उनके पदयात्रा में पुलिस अधिकारी से लेकर वहां की प्रशासन मौजूद होते हैं। इस दौरान उनके एक मात्र दर्शन के लिए भक्त पहले से ही पहुंचे रहते हैं। वह प्रतिदिन सुबह भक्तों को दर्शन देते हुए श्री कृष्ण शरणम से श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम तक पैदल चलकर जाते थे। लेकिन अब स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए इस यात्रा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।
लंबे समय से बीमार हैं Premanand Ji Maharaj

मालूम हो कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं। प्रेमानंद जी महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) से पीड़ित हैं, जो साल 2006 में सामने आया था। शुरू में पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। पहले सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। यह प्रक्रिया हर दिन उनके घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में होती है। स्वास्थ्य कारणों के कारण वह पिछले कुछ दिनों से भक्तों को सीधे दर्शन देने या व्यक्तिगत रूप से बात करने में असमर्थ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




